भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है NSP Scholarship 2026 (National Scholarship Portal Scholarship), जिसके माध्यम से देशभर के लाखों विद्यार्थियों को शिक्षा जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है। यदि आप स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, डिप्लोमा, यूजी या पीजी कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है।
क्या है NSP Scholarship?
National Scholarship Portal (NSP) भारत सरकार का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन किया जा सकता है। इस पोर्टल के जरिए छात्र आवेदन, दस्तावेज अपलोड, आवेदन की स्थिति जांचने और स्कॉलरशिप (NSP Apply Online) भुगतान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।आज NSP पोर्टल पर केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और अन्य संस्थानों की 100 से अधिक छात्रवृत्ति योजनाएं उपलब्ध हैं।
NSP Scholarship 2026 के मुख्य उद्देश्य
* आर्थिक दृष्टि से पिछड़े छात्रों को सहायता प्रदान करना।
* शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराना।
* छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना।
* Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में भेजना।
NSP Scholarship 2026 के लिए पात्रता
NSP Scholarship के लिए पात्रता अलग-अलग योजनाओं के अनुसार निर्धारित होती है। हालांकि सामान्य रूप से निम्नलिखित शर्तें लागू होती हैं:
* आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
* किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, कॉलेज या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
* परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए।
* पिछली कक्षा में निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
* SC, ST, OBC, EWS, Minority तथा दिव्यांग वर्ग के छात्रों को विशेष लाभ मिलता है।
आवश्यक दस्तावेज, NSP Scholarship 2026 के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:
* आधार कार्ड
* पासपोर्ट साइज फोटो
* बैंक पासबुक
* आय प्रमाण पत्र
* जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
* निवास प्रमाण पत्र
* पिछली परीक्षा की मार्कशीट
* संस्थान का प्रमाण पत्र
* मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
NSP Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Online Apply) कैसे करें?
यदि आप NSP Scholarship के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स फॉलो करें।
Step 1: OTR Registration करें, सबसे पहले National Scholarship Portal पर जाकर One Time Registration (OTR) पूरा करें। इसके लिए आधार सत्यापन आवश्यक होता है।
Step 2: लॉगिन करें
OTR ID और पासवर्ड की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें।
Step 3: Scholarship Scheme चुनें, अपनी योग्यता और श्रेणी के अनुसार उचित छात्रवृत्ति योजना का चयन करें।
Step 4: आवेदन फॉर्म भरें एवं व्यक्तिगत, शैक्षणिक और बैंक डिटेल्स सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
Step 5: दस्तावेज अपलोड करें, मांगे गए सभी दस्तावेज निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
Step 6: Final Submit करें
सभी डिटेल्स चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
NSP Scholarship Status कैसे चेक करें?
आवेदन जमा करने के बाद छात्र अपने आवेदन की स्थिति (NSP Scholarship Status) ऑनलाइन देख सकते हैं।
* NSP Portal में लॉगिन करें।
* “Track Application Status” विकल्प चुनें।
* आवेदन संख्या दर्ज करें।
* कंप्युटर स्क्रीन पर आवेदन का Status और भुगतान की स्थिति देखें।
NSP Scholarship के लाभ
* पढ़ाई का आर्थिक बोझ कम होता है।
* ट्यूशन फीस, पुस्तकें और अन्य शैक्षणिक खर्चों में सहायता मिलती है।
* DBT के माध्यम से राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होती है।
* देशभर के लाखों छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने का अवसर मिलता है।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
* Online Apply करने के लिए लैस डेट का इंतजार न करें।
* सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
* आधार और बैंक खाता लिंक होना चाहिए।
* फाइनल सबमिट करने से पहले सभी जानकारी दोबारा चेक कर लें।
* आवेदन की रसीद सुरक्षित रखें।
NSP Scholarship 2026 उन छात्रों के लिए एक शानदार अवसर है जो आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराकर National Scholarship Portal ने आवेदन प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है। यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तिथि से पहले आवेदन करें और सरकार द्वारा दी जाने वाली इस महत्वपूर्ण NSP Scholarship 2026 लाभ उठाएं।





